ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

जल विभाग सलाहकार समिति की बैठक में फिल्टर प्लांट व इंटकवेल को सुरक्षित रखने सदस्यों ने दिए अनेक सुझाव

दुर्ग |नगर निगम महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में आज गुरुवार को जल कार्य विभाग की सलाहकार समिति की बैठक आज विभाग प्रभारी  लीना दिनेश देवांगन की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा जल विभाग के बेहतर संचालन के लिए शिवनाथ नदी इंटकवेल से लेकर फिल्टर प्लांट तक सभी संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए नियमित रूप से सुरक्षा गार्ड रखने का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया |

साथ ही सदस्यों द्वारा अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए बैठक में जल कार्य समिति के सदस्य पार्षद दीपक साहू,भास्कर कुंडले,गुलाब वर्मा,कमल देवांगन,मनोज सोनी,खालिद रिजवी,रेखा बंजारे,जल विभाग कार्यपालन अभियंता गिरीश दीवान,अप अभियंता विनोद मांझी,जल निरीक्षक नारायण ठाकुर आदि उपस्थित थे।

जल विभाग की विभागीय समिति की बैठक में निगम प्रशासन द्वारा परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सी सी टीवी कैमरा लगाए जाने तथा बेरिकेटिंग किए जाने पर संतोष प्रकट करते हुए सभी फिल्टर प्लांटो में सुरक्षा गार्ड रखने का प्रस्ताव शासन को भेजने निर्णय लिया गया इस अवसर पर जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने विभाग के पार्षद सदस्यों द्वारा दिए सुझावों को अमल करने अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पानी सप्लाई सुचारू रूप से  जारी रखने हर संभव उपाय करने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button