ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास: दुर्ग पुलिस ने चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिन्थेटिक हिरोईन (चिट्टा) बेचने और नशा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5.600 ग्राम चिट्टा, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 12 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना छावनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना छावनी क्षेत्र के कैंप-2 भिलाई स्थित बैकुंठ धाम दशहरा मैदान के पास उत्तम सिंह उर्फ बॉबी एवं मोहित सिंह चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 5.600 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया तथा 2 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए। मामले में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(ख), 27(ए) के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा चिट्टा प्राप्ति के स्रोत, पेडलर एवं कोरियर की तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी—

  • उत्तम सिंह उर्फ बॉबी, उम्र 28 वर्ष, निवासी कैंप-2 भिलाई
  • मोहित सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी कैंप-1 भिलाई, खुर्सीपार

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button