ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सुरक्षा के तहत यातायात पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, महिला मरीज की बचाई जान

भिलाई/रायपुर। ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। यातायात पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 67 वर्षीय गंभीर रूप से बीमार महिला मरीज को सुरक्षित एवं समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को रिसाली, भिलाई निवासी श्रीमती शीला देवी (उम्र 67 वर्ष) को हार्ट अटैक आने के बाद स्पर्श हॉस्पिटल, भिलाई में भर्ती कराया गया था। मरीज की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर रेफर किया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यातायात पुलिस को तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद ऑपरेशन सुरक्षा के तहत बिना समय गंवाए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। निर्धारित मार्ग पर तैनात यातायात पुलिस बल ने आपसी समन्वय के साथ सभी सिग्नल क्लियर कराए और अन्य वाहनों को नियंत्रित करते हुए एम्बुलेंस को निर्बाध रास्ता उपलब्ध कराया।

यातायात पुलिस की त्वरित और समन्वित कार्रवाई के चलते एम्बुलेंस लगभग 40 मिनट में भिलाई से रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंची, जहां मरीज का इलाज जारी है।

यह पूरी कार्यवाही यातायात पुलिस की संवेदनशीलता, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button