ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास के तहत मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली टैबलेट बेचते युवक को किया गिरफ्तार

दुर्ग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के अंतर्गत दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना मोहन नगर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना मोहन नगर को मुखबिर से सूचना मिली कि सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति नशीली गोलियों की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितेश यादव निवासी शांति नगर, दुर्ग, उम्र 20 वर्ष बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट अल्फाजोलम के कुल 13 पैकेट (195 टैबलेट) बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 78 हजार रुपये है। साथ ही बिक्री की रकम 500 रुपये नकद भी जप्त की गई।

इस संबंध में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 101/26, धारा 8, 22, 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button