ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़दुर्ग

लक्ष्मी नगर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होली पर सतर्कता बढ़ी

दुर्ग होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सुपेला क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में धारदार हथियार लहराकर आम जनता में भय उत्पन्न करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को थाना सुपेला को मुखबिर से सूचना मिली कि लक्ष्मी नगर गली के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी दाहिने हाथ में तलवारनुमा धारदार हथियार लहराते हुए लोगों में दहशत फैला रहा था।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक धारदार हथियार विधिवत जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश चौहान उर्फ झटका (उम्र 30 वर्ष), निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट के पीछे, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया।

आरोपी के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विशेष पेट्रोलिंग जारी

दुर्ग पुलिस ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर थाना सुपेला क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि पुरन साहू, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह एवं आरक्षक सुरेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार का प्रदर्शन, नशे की अवस्था में उपद्रव या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button