ब्रेकिंग
18 अगस्त को रायपुर में हुई पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की अहम बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा दुर्ग नगर निगम को मिली पहली महिला IAS आयुक्त, लीना कोसम ने संभाली कमान राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अत्याधुनिक तकनीक से बांगलादेशी आरोपी गिरफ्तार, बर्तन बेचने की आड़ म... नागपंचमी पर मठपारा मैदान में अखाड़ों का जलवा, 5 हजार दर्शकों ने देखा शानदार प्रदर्शन महिला पर बैटरी के केमिकल से हमला, बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी गिरफ्तार शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध घूम रहीं 7 महिलाओं पर कार्रवाई, पुलिस ने की पूछताछ कोटगुल के जंगल में कसीनो स्टाइल जुआ अड्डे पर छापा, 34 लोग हिरासत में; 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल जब... दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्...
छत्तीसगढ़दुर्ग

एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर्स डे, चेयरमैन संजय तिवारी ने किया सम्मान

दुर्ग। चिखली स्थित एसआर हॉस्पिटल एंड कॉलेज में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उनके स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान को सराहा गया। इस दौरान केक काटकर डॉक्टर्स डे का उत्सव मनाया गया और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था के चेयरमैन संजय तिवारी ने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशे से जुड़े व्यक्ति नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के सबसे बड़े प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में मरीजों की जान बचाने और उन्हें नई जिंदगी देने का कार्य डॉक्टर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रंजन सेन गुप्ता ने कहा कि 1 जुलाई महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र राय की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने चिकित्सा सेवा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल एक परिवार की तरह होता है, जहां डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी मिलकर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराते हैं। यही टीम भावना अस्पताल की सबसे बड़ी ताकत है।

जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. के.के. जैन ने कहा कि डॉ. बी.सी. राय का जीवन प्रत्येक चिकित्सक के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अंतिम समय तक मरीजों की सेवा की और चिकित्सा क्षेत्र में निःस्वार्थ समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। डॉक्टरों को उसी सेवा भावना के साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

जनरल सर्जन डॉ. वाई.के. शर्मा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वनश्री सिन्हा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा केवल पेशा नहीं बल्कि मानवता की सबसे बड़ी साधना है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को हमेशा संवेदनशीलता, करुणा और सेवा भाव के साथ मरीजों की देखभाल करनी चाहिए। दोनों चिकित्सकों ने आयोजन के लिए संस्था प्रबंधन और चेयरमैन संजय तिवारी का आभार भी व्यक्त किया।

समारोह के दौरान चेयरमैन संजय तिवारी ने डॉ. रंजन सेन गुप्ता, डॉ. के.के. जैन, डॉ. वाई.के. शर्मा और डॉ. वनश्री सिन्हा सहित कई चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह, उपहार और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इसके अलावा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. दीपा मिश्रा, डॉ. ममता साहू, डॉ. सुमित सोनी, डॉ. बलिराम रॉय, डॉ. अश्वनी शुक्ला के साथ-साथ अस्पताल के विभिन्न विभागों से अभिषेक रिछारिया (सीनियर अकाउंटेंट), प्रेम चंद्राकर (नेत्र विभाग), प्रियेश मिश्रा (आयुष्मान इंचार्ज), जगजीत नारायण पांडेय (मैनेजिंग डायरेक्टर), सीमा बरहरे और तनुजा साहू को भी सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने वाले सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी मरीजों को बेहतर, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, अस्पताल के कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button