ब्रेकिंग
गरीबों के घर के पैसे में गड़बड़ी का आरोप, पीएम आवास हितग्राहियों ने मांगी जांच अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की ... सावन के अंतिम सोमवार को निकली भव्य जल कांवर यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए ‘बोल बम’ के जयकारे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने वाला आरोपी कार सहित गिरफ्तार खेल उपलब्धि पर महिला आरक्षक कविता ठाकुर को मिली पदोन्नति, बनीं प्रधान आरक्षक दुर्ग में महाकाल की भव्य पालकी, मां चंडिका मंदिर पहुंचकर किए दर्शन; उमड़ा भक्तों का सैलाब मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की प्रादेशिक एक दिवसीय कार्यशाला रायपुर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, सीजी सुपर फास्ट न्... महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! CM विजय का बड़ा दांव, 3 मुफ्त गैस सिलेंडर और फ्री बस यात्रा का ऐलान मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहनों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़दुर्ग

दो वार्डों में 25 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने किया नाली-पुलिया निर्माण का भूमिपूजन,

दुर्ग  | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए आज महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 8 तकिया पारा एवं वार्ड क्रमांक 25 गायत्री मंदिर वार्ड में नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर,मनीष साहू, काशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, पार्षद खालिक रिजवी, पार्षद मनीषा सोनी,गुलाब वर्मा, जितेंद्र ताम्रकर (जीतू )अनूप सोनी,उपअभियंता प्रेरणा दुबे,अपर्णा मिश्रा सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।

वार्ड क्रमांक 8 तकिया पारा में 15 लाख रुपए की लागत से तथा वार्ड क्रमांक 25 गायत्री मंदिर वार्ड में 10 लाख रुपए की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा। दोनों वार्डों में कुल 25 लाख रुपए के विकास कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की कमी या अनियमितता दिखाई दे तो तत्काल कार्य को रुकवाकर इसकी सूचना दें। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में संबंधित इंजीनियरों को पार्षदों के साथ निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त पुलिया एवं आवश्यक निर्माण कार्यों का सर्वे कर प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा सके।इस अवसर पर वार्डवासियों ने विकास कार्यों की स्वीकृति एवं भूमिपूजन के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button