ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि...
छत्तीसगढ़

प्रदेश स्तरीय जबर हरेली भिलाई 16 अगस्त को-कामेश्वर साहू

भिलाई : छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा 16 अगस्त 2026, रविवार को भिलाई के रिसाली क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय आयोजन “जबर हरेली रैली-भेलई” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, लोककला और ग्रामीण जीवन से जुड़ी विरासत को जन-जन तक पहुंचाना तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है।

कामेश्वर साहू छाया विधायक दुरुग ग्रामीण विधानसभा ने बताया आयोजन अंबेडकर चौक, पावर हाउस, भिलाई से हरेली रैली निकाली जाएगी, जो दशहरा मैदान, रिसाली सेक्टर पहुंचकर सभा के रूप में संपन्न होगी। रैली में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति, कृषि परंपरा तथा बैलगाड़ी, कर्मा ददरिया, पंथी, सुवा, कमार, आदिवासी, अखाड़ा, नाचा सहित विभिन्न पारंपरिक स्वरूपों की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक एवं सांस्कृतिक सहभागिता रहेगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आकर्षण का केंद्र

रिसाली दशहरा मैदान में शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम “नवारंग” — सुभाष साहू, उतई की प्रस्तुति, शाम 5 बजे से

“रंग-सरोवर” — भूपेंद्र साहू, बारुका गरियाबंद की प्रस्तुति, रात 8 बजे से

आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक संस्कृति की विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी।

आयोजकों ने छत्तीसगढ़ के सभी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं कला क्षेत्र से जुड़े साथियों तथा आम नागरिकों से 16 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button