ब्रेकिंग
राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोक संस्कृति CM निवास में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, गेड़ी-बिल्लस से लेकर लोकगीत-नृत्य तक सजा उत्सव बैंक खाते फ्रीज होने से भड़के पेट्रोल पंप डीलर, UPI भुगतान बंद करने की दी चेतावनी दक्षिण भारत के अधिकारों की लड़ाई तेज, CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में बजाया बिगुल यूक्रेन ने रूस के अंदर किया बड़ा धमाका, 2500 KM दूर अहम तेल रिफाइनरी पर प्रहार संसद में विपक्ष को अमित शाह की चुनौती, बोले- चर्चा करें या हंगामा पैसों के लेनदेन को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई की हत्या चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर कि... नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा व...
छत्तीसगढ़दुर्ग

चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

दुर्ग साईनगर बघेरा में चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक भाई ने अपने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में प्रार्थी थान सिंह देवांगन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

चॉइस सेंटर के संचालन को लेकर था विवाद

पुलिस के मुताबिक आरोपी देवेन्द्र देवांगन और मृतक कैलाश देवांगन दोनों सगे भाई थे और मिलकर चॉइस सेंटर का संचालन करते थे। पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

इसी विवाद के बीच हिसाब-किताब को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी देवेन्द्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

गंभीर चोट के चलते मौत

कुल्हाड़ी के वार से कैलाश देवांगन के सिर में गंभीर चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button