ब्रेकिंग
राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोक संस्कृति CM निवास में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, गेड़ी-बिल्लस से लेकर लोकगीत-नृत्य तक सजा उत्सव बैंक खाते फ्रीज होने से भड़के पेट्रोल पंप डीलर, UPI भुगतान बंद करने की दी चेतावनी दक्षिण भारत के अधिकारों की लड़ाई तेज, CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में बजाया बिगुल यूक्रेन ने रूस के अंदर किया बड़ा धमाका, 2500 KM दूर अहम तेल रिफाइनरी पर प्रहार संसद में विपक्ष को अमित शाह की चुनौती, बोले- चर्चा करें या हंगामा पैसों के लेनदेन को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई की हत्या चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर कि... नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा व...
छत्तीसगढ़दुर्ग

पैसों के लेनदेन को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई की हत्या

दुर्ग इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई देवेंद्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन (26) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कैलाश की मौत हो गई। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी भाई को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

चॉइस सेंटर के कारोबार को लेकर चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों का चॉइस सेंटर का व्यवसाय था। पैसों के लेनदेन और हिसाब-किताब को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने बुधवार सुबह करीब 5 बजे हिंसक रूप ले लिया।

विवाद के दौरान देवेंद्र ने कैलाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कैलाश के सिर सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी देवेंद्र देवांगन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

घटना के हर पहलू की जांच

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पैसों का लेनदेन और आपसी विवाद सामने आया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि विस्तृत विवेचना के बाद होगी।

मृतक: कैलाश देवांगन, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग।
आरोपी: देवेंद्र देवांगन, निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग।

दुर्ग पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button