ब्रेकिंग
जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम बालोद की बेटी सीमा ने मुंगेली में लहराया परचम, कर्तव्यनिष्ठा से जीता सम्मान तहसील कार्यालय पाटन में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस ग्राम कामकावड़ा में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या से सनसनी,60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के शव मिलन... स्वतंत्रता दिवस-2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश- पुलिस परेड ग्राउण्ड ,राय... 15, अगस्त की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई हो सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल के सभी पाठकों सभी देशवासियों ... छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, CM साय रायपुर तो डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में फहराएंगे ... साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘साइबर जागृति अभ... स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें रहेंगी बंद, विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल,
छत्तीसगढ़दुर्ग

तहसील कार्यालय पाटन में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

दुर्ग : 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तहसील कार्यालय पाटन परिसर में देशभक्ति एवं गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उत्तम ध्रुव द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी गई।

​ध्वजारोहण के उपरांत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उत्तम ध्रुव ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

​इस अवसर पर तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर सहित राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

​समारोह में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सत्यनिष्ठा एवं पूर्ण लगन से सेवा देने का संकल्प लिया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button