ब्रेकिंग
महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! CM विजय का बड़ा दांव, 3 मुफ्त गैस सिलेंडर और फ्री बस यात्रा का ऐलान मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहनों पर कार्रवाई हरेली रैली देखने पहुंचे लोगों से मारपीट एवं धारदार हथियार लहराकर धमकाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, घटना... शिव महापुराण कार्यक्रम में साइबर जागरूकता अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन, CM साय ने नागरिकों से जुड़... चरोदा स्कूल में विश्व मानवाधिकार परिषद ने बांटी शिक्षण सामग्री, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले सीजी सुपर फास्ट न्यूज के संपादक सुरेश गुप्ता, लिया आश... महासमुंद में महारुद्राभिषेक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भगवान शिव से प्रदेश की खुशहाली की... उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार रिमझिम सावन मेला के शुभारंभ में सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय एवं डॉ. सरोज पाण्डेय हुईं शामिल, ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहनों पर कार्रवाई

दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 अगस्त 2026 को कुम्हारी-दुर्ग क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मालवाहक वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान माल परिवहन के लिए निर्धारित वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 10 मालवाहक वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने बताया कि मालवाहक वाहन सामान और सामग्री के परिवहन के लिए निर्धारित होते हैं। इनमें सवारी बैठाकर ले जाना दुर्घटना की स्थिति में बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। अचानक ब्रेक लगने, वाहन के अनियंत्रित होने, पलटने या सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में वाहन में बैठे यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका रहती है।

चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को मालवाहक वाहनों में सवारी नहीं बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही वाहन मालिकों से भी अपील की गई कि वे वाहनों का उपयोग निर्धारित कार्य के लिए ही करें और अनधिकृत रूप से सवारी का परिवहन न करें।

यातायात पुलिस दुर्ग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button