ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
मध्यप्रदेश

स्टेशन पर सोते रह गए माता-पिता, खेलते-खेलते ट्रेन में चढ़ा तीन साल का मासूम, फिर ऐसे मिला

दमोह/मध्यप्रदेश | दमोह से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन साल का मासूम लकी 21 अगस्त की रात छिंदवाड़ा स्टेशन पर खेलते- खेलते ट्रेन में चढ़ गया। जिसके बाद वह 27 अगस्त को पथरिया के पास असलाना में रेलवे ट्रैक पर घायल मिला था। राहगीर की सूचना पर आरपीएफ पहुंची और बच्चे को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

वीडियो कॉल से कराई बात

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह ने वीडियो कॉल पर लकी और उसके माता-पिता की बात कराई, तो लकी ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद लकी के परिजन छिंदवाड़ा से दमोह के लिए रवाना हो गए। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो लकी सो रहा था। इसके अस्पताल स्टाफ ने जगाया कि माता-पिता आ गए हैं। फिर वह उठ गया और माता-पिता को गले लगा लिया।

21 अगस्त को माता-पिता से दूर हुआ था लकी

लकी अपने माता-पिता से 21 अगस्त को बिछड़ गया था। जिसके बाद वह 27 अगस्त को रेलवे ट्रैक के पास से मिला था। स्टेशन पर वह माता-पिता के साथ सो रहा था। तभी खेलते-खेलते वह गायब हो गया।

सिर से बह रहा था खून

जब लकी घायल अवस्था में मिला तो उसके सिर से खून बह रहा था। इसके राहगीर की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उस दौरान माता-पिता के बारे में पूछा गया तो वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा था। पुलिस ने बच्चे की फोटो को सोशल मीडिया पर फैलाया। तब जाकर उसके मामा-मामी ने उसकी फोटो देखकर माता-पिता को सूचना दी।

घर लौट आया लकी

पांच सितंबर को लकी के साथ ही परिवार की खुशियां भी लौट आई। लकी ने माता-पिता को जैसे ही देखा। वह उनसे लिपटकर रोने लगा। इस दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button