ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
रायपुर

CA और ठेकेदार ने शेयर मार्केट के चक्कर में गंवा दिए करोड़ों रुपये

रायपुर । रायपुर में ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और ठेकेदार से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर इन लोगों को अपने जाल में फंसाया। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अब साइबर सेल धोखाधड़ी के इन मामलों की जांच कर रही है। ये दोनों मामले तेलीबांधा थाना क्षेत्र के हैं।

पहला मामला

जीवन विहार कॉलोनी निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) नवीन कुमार से 1 करोड़ 39 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। नवीन कुमार ने शिकायत में बताया कि उन्हें ऋतु वोहरा और मधु शाह नाम की दो महिलाओं का फोन आया, जिन्होंने खुद को SMC Global Security की प्रतिनिधि बताया और शेयर मार्केट में निवेश के जरिए अधिक मुनाफा होने का दावा किया। इस दौरान ग्रुप संचालक अजय गर्ग, मधु शाह, और सुखविंदर सिंह समेत चार लोगों ने नवीन से व्हाट्सएप के जरिए चैट किया और उन्हें निवेश के लिए झांसे में लिया। जिसके बाद झांसे में आकर नवीन ने अलग-अलग माध्यमों से 1.39 करोड़ रुपये जमा कर दिया, लेकिन CA को पूरी राशि वापस नहीं मिली। इसके बाद नवीन ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

दूसरा मामला

ऐश्वर्या एंपायर निवासी ठेकेदार निशांत जैन के साथ 27 लाख 60 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गई है। निशांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त को आयुषी पोखरियाल नाम की महिला ने खुद को SMC Global Securities की कर्मचारी बताकर संपर्क किया और शेयर बाजार में निवेश के जरिए दोगुना मुनाफा दिलाने का प्रलोभन दिया और इन्वेस्टमेंट की सलाह दी। उसने निशांत को SMC Global Security 12 और VIP 201 ग्रुप में जुड़वाकर SMC pro एप डाउनलोड करवा कर सेबी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और अकाउंट की जानकारी दी गई। जिस पर ठेकेदार ने मुनाफा होने का भरोसा कर RTGS के माध्यम से कुल 29 लाख 60 हजार रुपये की ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। जिस पर 2 लाख रुपये निकाल कर कुल 27 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर पैसे वापस नहीं किए गए। जब निशांत ने संबंधित कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क किया, तो उससे 1 करोड़ रुपये की मांग की गई। ठगी का महसूस होने के बाद निशांत ने थाना पहुंचकर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस जांच

मामले में तेलीबांधा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि ऑनलाइन ठगी की दो अलग-अलग शिकायत मिली है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस की तकनिकी टीम मामले की जांच में जुट गई है। शातिर ठगों का मोबाइल नंबर समेत अन्य सबूतों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button