ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
बलोदा बाज़ार

बुजुर्ग की हत्या से इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम लांजा से हत्या  सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बीती रात एक बुजुर्ग की घर में सोते वक्त हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जब शत्रुहन जोशी (उम्र 65 वर्ष) अपने घर में सो रहा था, तब अज्ञात हमलावर घर में घुसे और हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों की माने तो आरोपी और मृतक के घरवालों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी सूचना सिमगा थाना में भी दी गई थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और मामले को टाल दिया। इस बीच बुजर्ग की हत्या हो गई, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी सहित अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button