ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

दारोगा बर्खास्त: थाना इंचार्ज, चौकी प्रभारी निलंबित, कैब चालक से रुपए छीनने पर गिरी गाज

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा ने आज एक प्रकरण में बरती गई लापरवाही एवं घोर उदासीनता के चलते निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई चोरी से जुड़ा हुआ है जबकि मशरूका पंडरी थाना क्षेत्र से जप्त किया गया था। आईजी द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि…

दिनांक 01.07.2024 को प्रार्थी अभिषेक गेंदले, क्लासिक सिटी, विधानसभा, रायपुर के निवास में चोरी की घटना हुई, जिस पर थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 376/24 धारा 304 (ए), 331(4) बी.एन.एस. दर्ज किया गया।

थाना पण्डरी में चोरी के आरोपियों से मशरूका जप्त किया गया, परन्तु विधानसभा थाना क्षेत्र के प्रकरण में जप्त सामाग्री के संबंध में न तो संबंधित थाने को सूचित किया गया और न ही प्रकरण में विधिसंगत कार्यवाही की गई।

इस प्रकार प्रकरण में बरती गई लापरवाही एवं घोर उदासीनता के फलस्वरूप निरीक्षक मल्लिका बैनर्जी, थाना प्रभारी पण्डरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र रायपुर संबद्ध किया जाता है। निलंबन के दौरान नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

ज्ञात हो कि आज सुबह रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने रायपुर जिला पुलिस की बैठक भी लिया था और कई मामलों में नाराजगी जाहिर करते हुई थाना प्रभारियो की सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button