ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भिलाई

विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग पुलिस टीम की बहादुरी की सराहना की

भिलाई नगर | लगभग तीन दर्जन से अधिक अपराधों में लिप्त, भिलाई में गोलीकांड बाद 4 महीने से फरार कुख्यात बदमाश अमित जोश को मुठभेड़ में मार गिराने वाली दुर्ग पुलिस टीम को सम्मानित करने और टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को पदोन्नत करने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखा है।

श्री सेन ने कहा कि जिस बहादुरी के साथ एसीसीयू टीम ने इस अपराधी का सामना किया और जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया वह सम्मान की हकदार होने के साथ ही पुलिस के लिए चुनौती बने आसामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश और कानून व्यवस्था तथा वर्दी पर हमला करने वालों को सबक भी है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि 10 महीनों में दो-दो एसपी कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस को अपराधियों से कड़ाई से निपटने ताकीद कर दिया था।ऐसे हालातों में 35 अपराधों में लिप्त अमित जोश का एनकाउंटर अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश और पुलिस टीम की बहादुरी का प्रमाण भी है।

बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी भी दी लेकिन वह लगातार गोलियां बरसाता रहा, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी।

इस दौरान आरोपी भागते हुए भी पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। पुलिस टीम ने डंट कर सामना करते हुए अमित जोश को 3 गोलियां मारी जिससे उसकी मौत हो गई। अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है।

उस पर 35 हजार का इनाम भी था। भिलाई का कुख्यात बदमाश अमित किसी पर भी चाकू, छूरी और गन से हमला कर देता था। जुलाई 2024 में रात करीब डेढ़ बजे 3 लोगों को गोली मारी थी। हमले में 2 लोग घायल थे।

श्री सेन ने अमित जोश एनकाउंटर में शामिल दुर्ग पुलिस की टीम को राज्य व केंद्र सरकार से सम्मानित करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को सम्मान के साथ ही पदोन्नत भी करना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ पुलिस का मनोबल और भी मजबूत हो और ऐसे अपराधियों का अपनी जान पर खेल कर सामना करने वाले जांबाज पुलिस कर्मी क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने और अपराधियों को तोड़ने इसी वीरता और उत्साह से कार्य करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button