ब्रेकिंग
एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली कंपनी में विस्फोट,कई कर्मचारी घायल वाहन चालकों के लिए हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग व लायसेंस एवं बीमा होना जरूरी- न्यायमूर्ति श्री अभय मनो... नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा... रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स...
भिलाई

भिलाई में लव मैरिज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, महिला थाने में हिंसक बवाल

भिलाई| भिलाई सेक्टर 6 स्थित महिला थाने के अंदर सोमवार रात लव मैरिज को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि BSP के अधिकारी की बेटी ने ड्राइवर से लव मैरिज कर ली, जिससे BSP कर्मी का परिवार नाराज है। इसी को लेकर विवाद हुआ है।

दरअसल, बीएसपी के अधिकारी स्वतंत्र ताम्रकार की बेटी शैवी ताम्रकार ने 6 नवंबर को रायपुर निवासी आशुतोष देशपाण्डेय से लव मैरिज की है। जिस स्कूल में शैवी पढ़ाती थी, उसी स्कूल में आशुतोष ड्राइवर है, लेकिन शैवी के परिवार को रिश्ता मंजूर नहीं था।

इससे शैवी ताम्रकार और आशुतोष ने भागकर शादी कर ली। जब शैवी स्कूल से आशुतोष के साथ भागी तो उसके माता पिता ने नेवई थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लड़की की तलाश कर ही रही थी कि इसी दौरान लड़की और लड़का नेवई थाने पहुंचे।

आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया

उन्होंने थाना प्रभारी आनंद शुक्ला को बताया कि वो भागे नहीं बल्कि उन्होंने रायपुर में आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है। लड़की और लड़का बालिग होने से थाना प्रभारी ने उनका बयान लिया और छोड़ दिया।

लड़की के पिता ने मामले की शिकायत थाने में की थी, इसलिए दोनों लड़का लड़की को महिला थाने बयान के लिए बुलाया गया था। लड़की अपने पति और ससुर के साथ रायपुर की दो महिला अधिवक्ता के साथ बयान दर्ज कराने सोमवार शाम पहुंची थी। इसी दौरान वहां लड़की के माता पिता, मामा और अन्य लोग आ गए। महिला थाने में ही दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी।

बहू और ससुर को भी पीटा

लड़की शैवी का आरोप है कि वह अपने ससुर और पति के साथ बयान दर्ज करा ही रही थी। इसी दौरान उसके मामा पापा और मां आए। गला पकड़कर उसे मारने लगे। उन लोगों ने उसके ससुर को भी पीटा, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।

महिला अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर लड़की के परिजनों ने उनके साथ बहस की। उनका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद देर रात भिलाई नगर थाने में लिखित शिकायत दी। टीआई प्रशांत मिश्रा का कहना है कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जाएगी।

क्राइम डीएसपी के ऊपर लड़की और अधिवक्ताओं ने लगाया आरोप

शैवी और उनकी अधिवक्ता मोनिता साहू और स्मिता पांडे ने आरोप लगाया कि इस मामले में दुर्ग क्राइम डीएसपी नायक लड़की के पिता का साथ दे रहे हैं। उनके कहने पर ही महिला थाना प्रभारी और भिलाई नगर थाना प्रभारी की मौजूदगी में थाने के अंदर लड़की की पिटाई की गई। अब पिटाई के बाद उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है।

पिता ने कहा- मेरी बेटी को किया गया गुमराह

शैवी के पिता स्वंतंत्र ताम्रकार का कहना है कि उनकी बेटी एक अच्छे घर से पढ़ी लिखी और होशियार है। ऐसे में वह एक ड्राइवर लड़के से क्यों शादी करेगी। उनका कहना है कि उनकी बेटी को लड़का स्कूल की प्रिंसिपल और उसके घरवालों ने गुमराह किया है।

उसकी बेटी को गुमराह करके शादी के लिए राजी किया गया है। अब उस पर इतना दबाव बना रहे हैं। गुमराह कर रहे है कि वो अपने ही माता पिता के खिलाफ मारपीट करने जैसा गलत बयान दे रही है। उनका कहना है कि उन्होंने एएसपी सिटी दुर्ग को आवेदन देकर जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button