ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
कोरबा

शेयर मार्केट में घाटे के बाद मानसिक तनाव में आकर व्यक्ति ने खेला मौत का खेल, पत्नी और बेटी को चाकू से गोदा, फिर खुद को भी नुकसान पहुँचाया

कोरबा। जिले में शनिवार की तड़के एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है, यहां कर्ज के बोझ तले दबे एक व्यक्ति ने अपने ही हाथों अपने घर को उजाड़ दिया।

शेयर मार्केेट में घर की जमा पूंजी हारने के बाद मनोज साहू ने अपनी पत्नी और बेटी पर चाकू से हमला कर खुद जहर का सेवन किया, और फिर ब्लेड से खुद को जख्मी कर लिया। वारदात में पत्नी की मौत हो गई जबकि पुत्री और मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है, कि टेलर का काम करने वाले मनोज साहू ने शेयर मार्केट में घर की सारी जमा पूंजी लगा रखी थी। शेयर मार्केट में घाटा होने के बाद वह कर्ज के बोझ तले दब गया, इससे वो काफी परेशान रहने लगा था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद होता था, जिसका परिणाम इस वारदात के रुप में सामने आया है।

शनिवार की सुबह 4 बजे यह घटना सामने आई, जिसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आस पास के लोग भी इस वारदत से सकते में आ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जिस कमरे में वारदात हुई उसे सील कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तब कमरे को खोला गया। मौके से चाकू और कैंची बरामद की गई है,जिनमें खून लगा हुआ था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बताया, कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे कुछ कहा जा सकेगा।

मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर मृतका के शव को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया। मनोज साहू के होश में आने पर उसका बयान लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button