ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
देश

भतीजे की अजीब डिमांड: बुआ को बार-बार बुलाता था, लेकिन पूरी न होने पर उठाया यह खौफनाक कदम

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बड़ी ही खबर सामने आ रही है. यहां एक भतीजे को बुआ और दादी ने मिलकर पालने का जिम्मा अपने कंधे पर लिया था. मगर, भतीजा हमदर्दी रखने की बजाय दिल में नफरत पाल रहा था. वह बार-बार बुआ और दादी से एक ही मांग करता था. मगर, जब एक दिन बुआ ने मना कर दिया तो उसने बुआ के साथ-साथ दादी के साथ भी खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया.

मामला मुरादाबाद के रेलवे हरथला कॉलोनी का है. यहां रहने वाले 32 साल के साहिल शर्मा के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी. वह अपनी दादी और बुआ के साथ रह रहा था. साहिल कोई काम नहीं करता था.मगर उसके ख्वाब काफी थे. हर दिन नई डिमांड रख देता था. इस बार उसे ऑटो खरीदने की जिद चढ़ गई थी.

वह ऑटो खरीदने के लिए अपनी दादी से बार-बार पैसे मांग रहा था. इतना ही नहीं वह उनकी संपत्ति भी अपने नाम करने की जिद कर रहा था. जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो अपनी 90 वर्षीय दादी सरोज शर्मा और 60 साल की बुआ वंदना की हथौड़े से हत्या कर दी.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि एक सुबह साहिल सोकर उठा. वह अपनी दादी के कमरे में गया. वहां दादी और बुआ सोईं हुई थीं. साहिल ने दादी को उठाकर उनसे ऑटो के लिए पैसे मांगे. दोनों ने पैसे देने से मना कर दिया. इसपर आरोपी ने हथौड़े से दे-दनादन वार कर दिया. उसने बुआ पर एक-एक कर 6 बार हथौड़े मारे, जिससे उनकी मौत हो गई.

बेटी को बचाने पहुंची बुजुर्ग दादी को भी साहिल ने नहीं छोड़ा, उसने उन्हें भी इतने जोर से हथौड़ा मारा कि उनकी भी मौके पर मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बरेली में अपनी बहन-बहनोई के पास चला गया. उसने वहां दादी और बुआ की हत्या के बारे में बताया. रिश्तेदारों के कहने पर आरोपी ने मुरादाबाद आकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस साहिल को लेकर घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने जब मकान का दरवाजा खोला तो दोनों की खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी थीं. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए गए. पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button