ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
देश

यात्रिगण कृपया ध्यान दें: 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़े बदलाव, केवल आधार सत्यापित यात्रियों को मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली। यात्रियों को तत्काल टिकट पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में अहम बदलावों की घोषणा की है। इन संशोधनों का उद्देश्य बुकिंग में पारदर्शिता लाना, फर्जीवाड़े पर रोक लगाना और वास्तविक यात्रियों को योजना का लाभ पहुंचाना है।

ये हैं नए बदलाव:

1 जुलाई से तत्काल टिकट केवल आधार सत्यापित यात्रियों को:
अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से तत्काल टिकट की बुकिंग केवल उन्हीं यात्रियों के लिए संभव होगी, जिनका आधार सत्यापन पूरा हो चुका है।

15 जुलाई से अनिवार्य होगा OTP आधारित आधार सत्यापन:
ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान, यात्री को आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP डालना होगा, तभी बुकिंग संभव हो सकेगी।

काउंटर और एजेंट बुकिंग पर भी लागू होगा OTP सत्यापन:
15 जुलाई से पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंटों द्वारा टिकट बुक करते समय भी उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर OTP आधारित सत्यापन अनिवार्य किया जाएगा।

एजेंटों पर लगाम, पहले 30 मिनट बुकिंग पर रोक:
एसी क्लास के लिए सुबह 10:00 से 10:30 बजे और गैर-एसी क्लास के लिए 11:00 से 11:30 बजे तक अधिकृत एजेंट तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इससे आम यात्रियों को पहले अवसर मिलेगा और बल्क बुकिंग पर रोक लगेगी।

रेल मंत्रालय ने क्या कहा?
रेल मंत्रालय ने सभी यात्रियों से इन बदलावों की जानकारी लेने और असुविधा से बचने के लिए अपने आईआरसीटीसी प्रोफाइल को आधार से जोड़ने की अपील की है। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) और IRCTC को आवश्यक तकनीकी बदलावों के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button