ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

जल संसाधन विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश, सिंचाई कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में जल संसाधन विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश में संचालित तथा प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सिंचाई अधोसंरचना का तेजी से विस्तार किया जाना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है और सिंचाई परियोजनाएं इस दिशा में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक देरी या निर्माण में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। विशेष रूप से अटल सिंचाई योजना के अंतर्गत शामिल लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बताया कि खेती का दायरा लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में आधुनिक और टिकाऊ सिंचाई व्यवस्था विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सिंचाई योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और इसके लिए आवश्यक बजट पहले ही सुनिश्चित किया जा चुका है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से प्रदेश में सिंचित क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी तीन वर्षों में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 14 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे करीब 70 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके तहत चार प्रमुख परियोजनाओं—बस्तर क्षेत्र की देउरगांव और मटनार बैराज, रायपुर जिले के आरंग विकासखंड की मोहमेला–सिरपुर बैराज योजना तथा गरियाबंद जिले की सिकासार–कोडार जलाशय लिंक परियोजना—का जल्द ही भूमिपूजन प्रस्तावित है।

इसके साथ ही अटल सिंचाई योजना के अंतर्गत 115 लंबित परियोजनाओं के लिए 346 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे लगभग 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में नई सिंचाई क्षमता विकसित होगी। बैठक में महानदी जल विवाद, पोलावरम परियोजना से जुड़े डुबान क्षेत्र तथा समक्का बैराज जैसे अंतरराज्यीय जल मुद्दों पर भी चर्चा हुई और इनके समाधान के लिए समन्वित प्रयासों पर सहमति बनी।

इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव मुकेश बंसल, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button