छत्तीसगढ़
डोंगरगढ़ दर्शन के दौरान महिला की मौत, भीड़ और उमस ने ली जान

डोंगरगढ़। इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। छत्तीसगढ़ के मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने श्रद्धालु दूर दूर से आते है। ऐसे में पूरे नौ दिन डोंगरगढ़ में भक्तों का तांता लगा रहता है।




शनिवार को भी भीड़ काफी ज्यादा थी और एक महिला अपने साथियों के साथ दर्शन के लिए मां के दरबार पहुंची थी। इसी बीच उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सुरक्षा में तैनात लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।




जानकारी के मुताबिक, धमतरी से आठ लोगों के साथ मृतक महिला माता के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ शनिवार 5 अक्टूबर को पहुंची थी। देर रात महिला सिढ़ियों से उपर चढ़ रही थी।
इस दौरान क्षीरपानी परिसन के पास भक्तों की भीड़ भी काफी ज्यादा थी और उमस होने लगी।