ब्रेकिंग
गृह ग्राम दोनर बजरंग चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की ... एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली कंपनी में विस्फोट,कई कर्मचारी घायल वाहन चालकों के लिए हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग व लायसेंस एवं बीमा होना जरूरी- न्यायमूर्ति श्री अभय मनो... नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा... रास्ते में मोबाईल छीन कर भागने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद
बालोद

जनजातीय गौरव दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

बालोद | भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती पर ग्राम पंचायत परसदा में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दिशानिर्देशों के अनुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किया गया

इस विशेष ग्राम सभा में भारत सरकार के द्वारा निर्धारित मुख्य विषय जैसे कि सतत् एवं स्थाई ग्राम पंचायत विकास योजना, पेसा कानून, वन अधिकार कानून पर उपस्थित ग्राम सभा सदस्यों के साथ साझा किया गया।

इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, स्वास्थ्य सम्बन्धीत प्रश्नोत्तरी, व्याख्यान माला, स्वच्छता अभियान,नशा मुक्ति और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए संकल्प लिया गया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बबोधन में भगवान बिरसा मुंडा के राष्ट्र के आजादी व जनजातीय समाज के गौरव में उनके योगदानों पर प्रकाश डाला गया|

साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरपंच द्रोपति गंगबेर द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान विरसा मुंडा को आज पुरा देश याद कर रहा है।

जनजातीय समुदाय के सभ्यता और संस्कृति के रक्षार्थ तथा अंग्रेज़ के खिलाफ बगावत की बिगुल बजाया था भगवान विरसा मुंडा जी ने। उन्होंने जनजातीय समुदाय को एकता के सुत्र बांधने का भी कार्य किया था। अंग्रेजों के खिलाफ एक सेना भी बनाई थी|

सम्पूर्ण भारतवर्ष उनके बलिदान को आज याद कर रहा है। विशेष ग्राम सभा को संबोधित करते हुए तकनीकी सहायक  संजय कुमार जी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करना होगा व्यक्ति जब विसंगतियों से दूर रहेगा तब जाकर विकसित भारत का निर्माण कर पायेंगे।

नशा से किसी भी व्यक्ति और समुदाय का भला नहीं हुआ है न कभी होगा। नशा के कारण अनेकों बिमारियों का जन्म होता है। नशा का लत भी व्यक्ति किशोरा अवस्था में पकड़ता है। इस लिए व्यक्ति को इस किशोरावस्था को बड़े जतन से रखना चाहिए।

पूरे कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका निभाते हुए पिरामल फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी लिलेश्वर कुमार द्वारा जनजातीय गौरव , ग्राम सभा के महत्व,पेसा कानून, वनाधिकार कानून, सतत् एवं स्थाई ग्राम पंचायत विकास जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ ग्राम पंचायत निर्माण के लिए संकल्प दिलाया गया|

उनके द्वारा टीबी जैसे गंभीर बीमारी पर प्रकाश डालते हुए टीबी मुक्त भारत निर्माण के लिए सबका साथ और सहयोग अपील की गई। कार्यक्रम में पंचायत सचिव पिंकी देवदास , ग्राम पंचायत के उपसरपंच ट्रूमन कौशिक पंचगण, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, युवा,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button