ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

सीआईएसएफ के पूर्व जवान पर घर में घुसकर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में कटरबाजी का मामला सामने आया है। गाड़ी देने से मना करने पर आदतन बदमाशों ने बीती रात घर में घुसकर CISF के पूर्व जवान राकेश सिंह भदौरिया पर कटर से हमला कर दिया।

इस दौरान राकेश ने अपनी रिवाल्वर से फायर किया तो आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा। वहीं पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

नेवई पुलिस के मुताबिक स्टेशन मरोदा में आदतन बदमाश शंभू और विजय चौधरी रहते हैं। वो लोग 23 नवंबर को दोपहर 2 बजे पुराना शराब भट्टी के पास रहने वाले CISF से वीआर लेकर रिटायर हुए पूर्व जवान राकेश सिंह भदौरिया के पास उसकी बाइक मांगने गए थे। राकेश ने शंभू को बाइक देने से मना किया।

इसके बाद शंभू ने विजय ठाकुर के साथ शराब पी और शाम 4.30 बजे राकेश भदौरिया के घर पहुंच गया। वहां उसने उससे गाड़ी की चाबी मांगी। इस पर राकेश ने उन्हें गाड़ी देने से मना किया। इतनी बात पर शंभू राकेश से झगड़ा करने लगा।

राकेश भी गुस्से में आ गया और गाली देकर अंदर जाने लगा। राकेश अपने घर पर अकेला था, यह देख शंभू और उसका साथी उसके घर में घुस गए और राकेश के ऊपर कटर से हमला कर दिया। कटर राकेश के बाएं गाल में लगा।

अधिक खून बहने और आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला करता देख राकेश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। इस पर दोनों आरोपी गिरते पड़ते वहां से भाग खड़े हुए।राकेश ने मामले की जानकारी नेवई पुलिस को दी।

उसके परिचितों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेवई पुलिस ने शंभू और उसके साथी विजय ठाकुर को देर रात स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित घर में घुसकर जानलेवा हमला जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button