ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
भिलाई

उतई पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई । उतई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पैसों की लेन-देन की बात को लेकर डंडे से पीटकर हत्या की थी।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 07.12.2024 को प्रार्थी पालेश्वर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06.12.2024 के रात्रि 01.00 बजे ग्राम मर्रा निवासी मनीराम यदु ने त्रिलोकी ठाकुर की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीराम यदु ने पैसों की लेन-देन की बात को लेकर त्रिलोकी ठाकुर के साथ मारपीट की थी और फिर घर में रखे लकड़ी के डंडे से त्रिलोकी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीराम यदु को दिनांक 07.12.2024 को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीराम यदु को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में उतई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button