ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
बस्तर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 लाख का गांजा बरामद, आरोपी फरार

बस्तर. छत्तीसगढ़ के बस्तर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नगरनार पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सिल्वर रंग की महिंद्रा एक्सयूवी से 157.96 किलो गांजा बरामद किया है,

जिसकी बाजार कीमत करीब 15,79,600 रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है. वहीं आरोपी तस्कर पुलिस को देखते ही घने जंगलों के रास्त भाग निकला.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को उड़ीसा से बस्तर की ओर माचकोट और तिरिया के रास्ते गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

पुलिस ने तस्करी करने वाले आरोपियों की तलाश में घेराबंदी की, लेकिन जैसे ही आरोपी ने पुलिस की टीम को देखा, उसने कार को वहीं छोड़कर घने जंगलों का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने इसमें 157.96 किलो गांजा बरामद किया है.

पुलिस अब आरोपी तस्कर और वाहन चालक की तलाश में जुटी है. नगरनार पुलिस ने इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना है और जांच जारी रखने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button