ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
बिलासपुर

जन्मदिन पार्टी में चाकू से हमला, युवक की मौत

बिलासपुर । बिलासपुर में एक जन्मदिन पार्टी में अचानक हमला हुआ, जिसमें एक युवक की अतड़ियां निकाल दी गईं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है, जहां अशोक नगर मुरुम खदान निवासी श्रवण साहू अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था।

सभी वहां केक काटने की तैयारी में थे, तभी रिंकू खान, मुन्नू खान और बौना खान सहित 8-10 लड़के पहुंच गए। पुरानी रंजिश के कारण उन्होंने श्रवण व उसके दोस्तों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

इसी दौरान रिंकू, मुन्नू और बौना ने चाकू निकाल कर श्रवण और उसके साथियों पर हमला कर दिया। वो संभल पाते कि चाकू सीधे श्रवण के पेट में घुसा दिया, जिससे खून से लथपथ श्रवण की अतड़ियां बाहर आ गईं। इस हमले में उसके दो अन्य साथियों को भी चोटें आईं हैं।

इसके बाद हमलावर युवक भाग गए। घायलों के अन्य साथियों ने तीनों को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया। श्रवण की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दो अन्य की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button