ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
देश

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद

महाकुंभ नगर। महाकुंभ में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यात्रियों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेनों में आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के अनुरोध पर रेलवे ने संगम रेलवे स्टेशन बंद करने का फैसला लिया है। रेलवे स्टेशन 17 फरवरी (आज) से 28 फरवरी तक बंद रहेगा। प्रयागराज में कुल नौ रेलवे स्टेशन हैं। जिनमें से संगम रेलवे स्टेशन मेला क्षेत्र के करीब स्थित है।

बता दें कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इससे पहले ही महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। शहर के भीतर और बाहर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण से शहर और उसके आसपास के इलाकों में जाम देखा गया था। हालांकि, इस समय ट्रैफिक व्यवस्था ठीक चल रही है। कुछ-कुछ जगहों पर ही जाम की स्थिति है।

एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो घटना घटी है, वह दुखद है। इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जिस वजह से दिल्ली से चली ट्रेनें काफी देरी से प्रयागराज पहुंची हैं।”

उन्होंने कहा था, “महाकुंभ में खोए हुए यात्रियों के लिए खोया पाया केंद्र बनाया गया है। हर थाने में खोए हुए यात्रियों की रिपोर्ट लिखी जाती है। पुलिस द्वारा रोजाना बड़ी संख्या में खोए हुए लोगों को उनके परिवारों से मिलाने का काम भी किया जा रहा है।”

एडीजी ने कहा कि प्रयागराज से सटे जितने भी बॉर्डर हैं, वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली की घटना के बाद बॉर्डर वाले एरिया में खास ध्यान रखा जा रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस बार ज्यादा भीड़ बढ़ी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ज्ञात हो कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button