ब्रेकिंग
वार्ड नंबर 3 में भव्य ज्योति कलश विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न, महापौर और पार्षद ने लिया माताओं का आशीर्... -बारिश से पहले सभी नालों की साफ सफाई कर लें, शहर में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए, महापौर व आयुक... नगर सेवाएं विभाग अब सेक्टर के बाज़ारों के उन्नयन का करेगा कार्य सूर्या ट्रेजर आइलैंड मॉल द्वारा सरकारी रोड पर गाड़ी ना पार्किंग हो इसलिए बेरियर लगाया गया प्रतिवर्ष बढ़ती पुरुष आत्महत्याओं और कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में 19 अप्रैल को... निगम अंतर्गत विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चाएं बीएसपी प्रबंधन ने निगम के विकास कार्यों हेतु ... आंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए सांसद बघेल पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक 16 अप्रैल को खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल लाइन प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में भूमि अंतरण, खाता विभाजन, व्यपवर्तन पर प्...
भिलाई

नियमित भ्रमण के दौरान निगम कमिश्नर की नजर पड़ते ही करवाया अवैध निर्माण पर कार्यवाही

भिलाई। दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण पर रविवार को भिलाई निगम ने कार्रवाई की है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के नियमित
भ्रमण के दौरान निगम के रिक्त भूखंडों का राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी के
साथ निरीक्षण किया जा रहा था।

इस दौरान उनकी नजर दक्षिण गंगोत्री के बास लकड़ी टाल के पास अवैध निर्माण पर गया। पूछने पर जब उनसे कागज मांगा गया तो उनके पास भवन अनुज्ञा एवं भूखंड का कागज नहीं था। तत्काल रूप से कार्य को बंद कराया गया।

नेहरू नगर जोन के आयुक्त  अजय सिंह राजपूत जोन राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, को भेज करके निर्मित क्षेत्र का पैमाइश करवाया गया। तब पता चला कि रविंद्र सिंह आत्मज ब्रह्मदेव सिंह लगभग 2500 वर्ग फुट, जेठू राम साहू पिता स्वर्गीय  फुदूक राम साहू द्वारा 1800 वर्ग फुट में में अवैध
निर्माण किया जा रहा था।

संबंधित को कार्य बंद करने का नोटिस दिया गया। उसे चेतावनी दी गई कि अगर उसके द्वारा अवैध निर्माण किया हो गया तो छत्तीसगढ़ नगर पाली निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए, अवैध निर्माण को गिरा दिया जाएगा ।

अवैध निर्माण करता द्वारा बड़े चालाकी से सामने से लकड़ी टाल और बास का स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया था। पीछे साइड में अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। जिससे सामान्य तौर पर देखने पर निर्माण पता ना चले।

कोई भी व्यक्ति नगर निगम भिलाई क्षेत्र में बिना भवन अनुज्ञा के अवैध रूप से निर्माण करेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button