ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

मंत्री केदार कश्यप की पहल पर कोसारटेडा जलाशय से सिंचाई के लिए तीसरी बार छोड़ा गया पानी

रायपुर |  जल संसाधन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश के परिपालन में बस्तर अंचल के किसानों को रबी फसल की सिंचाई के लिए कोसारटेडा जलाशय से पानी छोड़ा गया है। गौरतलब है कि रबी फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान किसान पिछले एक माह से इंद्रावती नदी से जलापूर्ति की मांग कर रहे थे।

इंद्रावती बचाओ संघर्ष समिति के किसानों ने मंत्री केदार कश्यप से सिंचाई के लिए पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही खण्डसरा, नहरनी, केशरापाल, कुम्हली, फ़ाफनी, मूरकुची, बेसोली, बाकेल, सोरगांव, भानपुरी, फरसागुडा के किसानों ने सिंचाई के लिये पानी की मांग की थी।

मंत्री  केदार कश्यप जी के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन के पश्चात 1 अप्रैल 2025 को कोसारटेडा जलाशय से रबी सिंचाई हेतु तीसरी बार जलाशय से 6 एमसीएम जल नहरों के माध्यम से छोड़ा गया।

इस बांध से किसानों को सिंचाई के लिए कुल 10 एमसीएम पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जल संसाधन मंत्री  कश्यप के इस पहल पर किसानों ने प्रसन्न्ता जताई है। किसानों ने मंत्री  केदार कश्यप को धन्यवाद देते हुए नवीन जलाशयों का अविलंब निर्माण कराने का आग्रह किया है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि  विष्णुदेव साय सरकार की पहली प्राथमिकता में प्रदेश के किसान हैं। किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button