ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
देश

एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली कंपनी में विस्फोट,कई कर्मचारी घायल

नागपुर | नागपुर के उमरेड क्षेत्र स्थित एमआईडीसी (MIDC) में एक एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार शाम जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के इलाकों में अफरातफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। शुरूआत में किसी को समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। देखते ही देखते आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। उमरेड पुलिस इंस्पेक्टर धनजी जलाक ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी में मौजूद एल्युमीनियम पाउडर के कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आईं। काफी देर तक प्रयास करने के बाद जब सारा पाउडर जल गया, तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button