ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर केरल तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका और आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ेगी। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली इस द्रोणिका के प्रभाव से वातावरण में परिवर्तन हो रहा है। साथ ही 2 मई से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में नमी का प्रवेश छत्तीसगढ़ में होगा, जिससे कई जिलों में मौसम बदलने के आसार बन गए हैं।

2 मई से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे, तेज अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। यह मौसमीय स्थिति 3 मई तक बनी रह सकती है।

इन प्रभावों के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़ संभागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। एक-दो स्थानों पर अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है।

तापमान अनुमान:

  • अधिकतम तापमान: 36°C से 39°C
  • न्यूनतम तापमान: 22°C से 25°C

बारिश और बादलों की मौजूदगी से दिन में गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन मौसम की तीव्रता को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button