ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

झपटमारी करने वाला एक आरोपी एवं तीन विधि से संघर्षत बालक पकड़ाए

जामुल | प्रार्थी टेक प्रताप बंजारे निवासी श्याम नगर केम्प-2 भिलाई द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.05.2025 की रात्रि 08.00 बजे करीबन अपनी बहन को लेकर शिवपुरी छोड़ने जा रहा था कि एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोड के पास कुछ लड़के खडे़ थे जो आये और धक्का देकर प्रार्थी की बहन का बैग, मोबाईल झपट कर लेकर भाग गये।

इसी तरह दिनांक 16.05.2025 की रात्रि 08.15 बजे प्रार्थी गणेश राम निषाद निवासी शिवपुरी जामुल द्वारा अपनी ड्यूूटी कर घर जा रहा था कि एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोड के पास कुछ लड़के आये और मोबाईल झपट कर ले गये। प्रार्थियो की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में ले कर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियों की पता तलाश में लग गई। हुलिया के आधार पर संदेही रूपेश भारती उर्फ तोता को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए |

अपने तीन विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर घटना कारित करना बताया एवं झपटमारी किये बैग व मोबाईल को बरामद कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया एवं विधि सं संघर्षरत बालको के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि केशेन्द्र चैहान, बेनी सिंह राजपूत, आरक्षक जी. सामवेल का विशेष योगदान रहा।

की गई कार्यवाही :-*
अपराध क्रमांक:- 328/2025 एवं 329/2025
धारा:- 304(2) बीएनएस
जप्ती:- 02 नग मोबाईल, 01 लेडिस बैग एवं नगदी रकम 200 रूपये
गिरफ्तार आरोपी:- रूपेश भारती उर्फ तोता एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button