ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
रायपुर

छत्तीसगढ़ में गिरते शिक्षा स्तर पर कार्रवाई, 40 स्कूल प्रमुखों को नोटिस

रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं में लगातार गिरते परिणामों को लेकर शिक्षा विभाग सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। पहले ही दो जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, और अब स्कूलों के प्राचार्य भी विभागीय कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं।

रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक ने बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले 40 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग द्वारा हाल ही में 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की जिलेवार समीक्षा की गई थी, जिसमें कई स्कूलों की उत्तीर्णता दर बेहद कम पाई गई।

नोटिस में पूछा गया है कि स्कूल स्तर पर मूल्यांकन टेस्ट और प्री-बोर्ड परीक्षाओं में जिन विषयों में छात्रों के अंक कम थे, उनके सुधार के लिए क्या प्रयास किए गए। साथ ही कमजोर छात्रों की पहचान, उन्हें अतिरिक्त कक्षाएं देने, उत्तरपुस्तिकाओं की जांच, शिक्षकों की उपस्थिति, उनके मुख्यालय में निवास और स्कूल से दूरी जैसे कई अहम बिंदुओं पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इतना ही नहीं, स्कूलों में निरीक्षण करने गए अधिकारियों की टिप्पणियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी गई है। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य जिम्मेदारी तय करना और भविष्य में परीक्षा परिणामों को सुधारना है।

शिक्षा विभाग की यह सख्ती स्पष्ट संकेत है कि अब केवल परिणाम नहीं, बल्कि शिक्षण व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारियों की भी बारीकी से निगरानी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button