ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
रायपुर

झमाझम बारिश से भीगी राजधानी, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी; तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत बस्तर, नारायणपुर, कोरबा और कई जिलों में शुक्रवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अचानक बदले मौसम से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आसमान में घने बादलों की मौजूदगी और लगातार बारिश ने वातावरण को ठंडा और सुहावना बना दिया।

बीते 24 घंटे में प्रदेशभर में तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। रायपुर में जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा, वहीं पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने रायपुर, बस्तर, दुर्ग, कोरबा, कांकेर, बिलासपुर, नारायणपुर और जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली, गरज-चमक, तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

रायपुर में सुबह से जारी बारिश ने दिनचर्या को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे घर से निकलते समय छतरी या रेनकोट साथ रखें।

हालांकि मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी दोबारा लौट सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button