ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
देश

सोनम निकली बेवफा! यूपी में आत्मसमर्पण, मेघालय पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

इंदौर/गाजीपुर/शिलांग: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या की मुख्य साजिशकर्ता खुद मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी ही निकली, जिसने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस मामले में खुद ट्वीट कर पुष्टि की है। साथ ही, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें से तीन हमलावर हैं।

लापता सोनम गाजीपुर में मिली

मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गया दंपती 23 मई से लापता था। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव पूर्वी खासी हिल्स के वेइसाडोंग फॉल्स के पास 300 फीट गहरी खाई में मिला। तभी से सोनम की तलाश चल रही थी। 9 जून को गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में सोनम पुलिस को मिली। पुलिस के अनुसार, वह बदहवास हालत में एक ढाबे पर रोती हुई पहुंची और वहीं से अपने भाई को फोन किया। फोन कॉल की ट्रेसिंग से पुलिस सक्रिय हुई और उसे हिरासत में लिया गया।

सोनम ने खुद दी जानकारी

बताया जा रहा है कि सोनम ने अपने परिवार से बात करते हुए “सरेंडर” शब्द का उपयोग किया था, जिससे पुलिस को शक हुआ और ट्रैकिंग शुरू की गई। उसके बाद गाजीपुर पुलिस ने उसे पकड़कर इंदौर पुलिस को सूचना दी।

मेघालय डीजीपी का बयान

मेघालय की डीजीपी एल. नोंगरांग ने प्रेस को बताया कि सोनम ने नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण किया। इसके साथ ही राज कुशवाहा सहित तीन सुपारी किलर भी गिरफ्तार किए गए हैं। एक आरोपी को यूपी से, जबकि दो को इंदौर से पकड़ा गया है।

प्रेमी के साथ रची साजिश

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सोनम का राज कुशवाहा नामक युवक से अफेयर था, जो इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसी ने एमपी के तीन युवकों को राजा की हत्या की सुपारी दी थी। योजना के तहत हनीमून ट्रिप में राजा की हत्या कर दी गई और सोनम अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

परिवारों की प्रतिक्रियाएं

राजा के भाई का कहना है कि वह सोनम के बयान का इंतजार कर रहे हैं और अभी किसी पर अंतिम रूप से आरोप नहीं लगाया जा सकता।

सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने कहा कि उनकी बेटी मिल गई, ये राहत है, लेकिन राजा की हत्या की सच्चाई जाननी जरूरी है।

राजा की मां और सास ने सोनम को साजिशकर्ता बताया है। उनका कहना है कि शादी के बाद सोनम चार दिन ही घर रही और बहुत अलग-थलग रहती थी।

सोनम के पिता देवी सिंह ने आरोप लगाया है कि मेघालय पुलिस और मुख्यमंत्री इस मामले में सच्चाई छिपा रहे हैं। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है।

लव मैरिज या अरेंज?

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स इसे लव मैरिज बता रही थीं, लेकिन सोनम के पिता का दावा है कि यह अरेंज मैरिज थी, और शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की एसआईटी टीम ने मध्य प्रदेश के बीना, इंदौर और यूपी में अभियान चलाकर गिरफ्तारियां की हैं। राजा की हत्या में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button