ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

‘ऑपरेंशन-सुरक्षा ’’ अभियान के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर लगातार कार्यवाही की गई

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है |

जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

रात्रि के समय सडक दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक कारण वाहन चालक का नशे में वाहन चलाना पाया गया है ऐसी सडक दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन देर रात्रि तक जिले के प्रमुख अलग अलग मार्ग एवं ग्रे/ब्लेक स्पॉट स्थल पर वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक कर नशे में वाहन चलाने वाले चालको पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विगत 05 माह में जिले में विशेष पाइंट लगाकर नशे में वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही करने वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक किया गया जिसमें कुल-518 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही कर वाहन जप्त किया गया और अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया |

जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालको से 10 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। ऐसे वाहन चालको के लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भी भेजा जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button