ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

BREAKING : हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय हास्य कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेन्द्र दुबे का आज आकस्मिक निधन हो गया। 72 वर्षीय कवि ने रायपुर स्थित ACI अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया और तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

डॉ. सुरेन्द्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को बेमेतरा (दुर्ग) में हुआ था। अपनी विशिष्ट हास्य शैली और व्यंग्यात्मक रचनाओं के लिए प्रसिद्ध डॉ. दुबे ने पांच प्रमुख किताबें लिखीं और कई राष्ट्रीय मंचों एवं टेलीविजन कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वर्ष 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

उनकी रचनात्मक प्रतिभा को कई अन्य सम्मानों से भी नवाज़ा गया — 2008 में काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार, 2012 में पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान, अट्टहास सम्मान, और अमेरिका में ‘लीडिंग पोएट ऑफ इंडिया’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं।

डॉ. दुबे ने विदेशों में भी हिंदी कविता का परचम लहराया। वर्ष 2019 में वाशिंगटन डीसी में उन्हें “हास्य शिरोमणि” सम्मान से नवाज़ा गया। उनकी साहित्यिक और अकादमिक उपलब्धियों को मान्यता देते हुए देश के तीन विश्वविद्यालयों ने उनकी रचनाओं पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की थी।

उनके निधन से हिंदी व छत्तीसगढ़ी साहित्य जगत को गहरा आघात पहुंचा है। वे न केवल एक प्रसिद्ध कवि थे, बल्कि एक प्रेरणास्रोत और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के मजबूत स्तंभ भी थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button