ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
देश

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का हार्ट अटैक से निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मुंबई |  बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ‘कांटा लगा’ गाने से रातों-रात सुपरस्टार बनीं शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई।

शेफाली को शुक्रवार रात अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें उनके पति और तीन अन्य लोग अंधेरी स्थित बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के स्टाफ ने पुष्टि की है कि शेफाली को मृत अवस्था में लाया गया था। बाद में शव को कूपर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गुजरात की बेटी बनी ‘कांटा लगा गर्ल’

शेफाली जरीवाला का जन्म अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ था। उन्होंने साल 2002 में ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से अपार लोकप्रियता हासिल की और ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से देशभर में पहचान बनाई। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शोज़ का हिस्सा बनीं।

‘बिग बॉस 13’ में भी दिखीं थीं शेफाली

शेफाली ने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी भाग लिया था, जहाँ उन्होंने अपने सुलझे हुए व्यवहार और आत्मविश्वास से दर्शकों का दिल जीता था।

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

शेफाली के आकस्मिक निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
टीवी एक्टर एली गोनी ने पोस्ट कर लिखा, “RIP।”
राजीव अदातिया ने कहा, “यह बहुत दुखद है।”
मोनालिसा और दिव्यांका त्रिपाठी जैसे कलाकारों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दिव्यांका ने लिखा, “शेफाली के बारे में खबर सुनकर स्तब्ध हूं, बहुत जल्दी चली गईं।”

पति पराग त्यागी को देखा गया भावुक अवस्था में

अस्पताल में मौजूद लोगों के अनुसार, शेफाली के पति पराग त्यागी बेहद भावुक और सदमे में नजर आए। उन्हें शनिवार देर रात कूपर अस्पताल के बाहर देखा गया। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनके दुखी चेहरे ने फैंस को भी भावुक कर दिया।

आधिकारिक बयान का इंतजार

अब तक शेफाली के परिवार की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डॉक्टर्स की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button