ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
क्राइम

सूने मकान में लगाई आग, पुलिस ने आरोपी दबोचा

वैशाली नगर | प्रार्थिया रामनगर भिलाई ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 09.06.2025 को प्रार्थिया के पति जगराखन मेश्राम द्वारा प्रार्थिया की अनुपस्थिति में मकान में आग लगा दिया जिससे घर के सारे सामान, आलमारी के कपड़े, पलंग आदि जल जाने की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप०क्र0-171/2025 धारा 326 (जी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी के जवाहर नगर कचरा भट्टी के आसपास देखे जाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर आरोपी जगराखन मेश्राम को पकड़कर थाना लाया गया।

जिससे अपराध के संबंध में मेमोरण्डम कथन लेकर पूछताछ किया गया जिसने बताया कि दिनांक 09.06.2025 को प्रार्थिया से विवाद होने पर गुस्से में आकर सुपेला के पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाकर घर में छिड़कर आग लगा दिया तथा घर में रखे मोबाईल व गाड़ी को लेकर अपने गांव बहेराभाठा चला जाना चताया है।

आरोपी जगराखन मेश्राम द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपी जगराखन मेश्राम उम्र 34 वर्ष साकिन बालाघाट थाना साल्हेटेकरी मध्यप्रदेश को दिनांक 03.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी वैशाली नगर अमित अंदानी, सहायक उप निरीक्षक रमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक विजय नाग, आरक्षक दीपक माने व वैशाली नगर पुलिस का विशेष योगदान रहा ।

आरोपीः– जगराखन मेश्राम, 34 साल साकिन-बालाघाट थाना साल्हेटेकरी मध्यप्रदेश ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button