ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
दुर्ग

घासीदास नगर में दबंगों की दादागीरी का अंत, जामुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जामुल (दुर्ग)। थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत घासीदास नगर में हुई मारपीट की एक पुरानी घटना में जामुल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब दो वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने 18 जुलाई 2025 को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

मामला 19 जुलाई 2023 का है, जब प्रार्थी सिद्धार्थ कुमार गुप्ता, निवासी घासीदास नगर, ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले के ही प्रिंस कुमार और भूपेन्द्र कुमार टंडन उर्फ राजू घर के सामने पीने-खाने की गतिविधियों में लिप्त थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए घर में जबरन घुसकर लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी घटना के बाद से स्थायी निवास छोड़कर फरार हो गए थे। जामुल पुलिस द्वारा लगातार प्रयास के बाद, 18 जुलाई 2025 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट की घटना को स्वीकार किया, तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट को पुलिस के हवाले किया, जिसे जब्त कर लिया गया है।

अप. क्र.  249/2023  धारा 452, 294, 506, 323, 34 भादवि,

नाम आरोपी :-

(1) प्रिंस कुमार पिता उदय नारायण सिंह उम्र 27 साल निवासी पुराना पंप हाउस घासीदास नगर जामुल।

(2) भूपेश कुमार टंडन उर्फ राजू पिता कृष्ण कुमार टंडन उम्र 25 साल निवासी घासीदास नगर दुर्गा मंच के पास जामुल थाना जामुल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button