
दुर्ग : छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध जिलाध्यक्ष दुर्ग भानु प्रताप यादव द्वारा कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण निराकरण/वेतन निर्धारण हेतु दुर्ग जिला स्तरीय/तहसील स्तरीय कैंप लगाने संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेशन दुर्ग को ज्ञापन प्रेषित किया है कि छ0ग0राज्य के पचीस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन पूर्व में दिनांक 23/01/2026 से 30/01/2026 तक नियत किया गया था। उक्त दौरान कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण एवं वेतन निर्धारण सत्यापन का कार्य किया गया हेै।
छत्तीसगढ़ शासन,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन,नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक/ईएसटीबी.1027/2165/2025.रेवेन्यू.2 नवा रायपुर दिनांक 30/10/2025 के अनुसार राजस्व विभाग क अंतर्गत पदस्थ लिपिकों की समस्याओं के निराकरण किये जाने के निर्देश है। कार्यालय कलेक्टर जिला दुर्ग के आदेश क्रमांक/ईएसटीबी.1089/वि.लि.2/से.नि.सू./2026 दुर्ग दिनांक 15/01/2026 के अनुसार जिला कार्यालय में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में पदस्थ कर्मचारियों के अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण होने के उपरांत शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति होने संबंधी ग्यारह कर्मचारियों के आदेश जारी किया गया है।
जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक दिनांक 19/12/2025 को जिला कार्यालय दुर्ग के सभागार-कक्ष में मान्यता प्राप्त कर्मचारी संधों की बैठक आयोजित किया गया था । कार्यवाही विवरण पत्र क्रमांक /419/विलि/20255 दुर्ग दिनांक 21/01/2026 के अनुसारः-
1. विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया रिक्त पद पर किये जाने,
2. कर्मचारियों के प्रथम,द्वितीय,तृतीय समयमान वेतनमान निर्धारित समयावधि में दिये जाने,
तथा जिन कर्मचारियों को समयमान वेतनमान स्वीकृत किया जा चुका है उनके भुगतान की कार्यवाही किये जाने,।
3. प्रत्येक विभाग को वरिष्ठता सूची का प्रकाशन समय पर किये जाने,
4. कर्मचारियों की विभागीय जांच की प्रक्रिया समय पर पूर्ण किये जाने,
5. सेवा निवृत्ति उपरांत कर्मचारियों के देय स्वत्वों का भुगतान समय पर किये जाने,
6. जिन कर्मचारियों की सेवानिवृति एक वर्ष बची हो उनकी नो मांग,नो जांच की प्रक्रिया समय पूर्व कर लिया जावे ताकि उनके स्वत्वों का भुगतान एवं पेंशन प्रकरण समय पर तैयार किया जा सके।
7. कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण/अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण/चिकित्सा देयक/यात्रा भत्ता देयक भुगतान की अघतन किये जाने जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक में निर्देश दिये गये है।
8. पेेशन एवं लेखा शाखा द्वारा प्रत्येक तीन माह में शिविर लगाकर पेंशन प्रकरणो का निराकरण किया जावे।
तदानुसार राजस्व विभाग के कर्मचारियों का पेंशन प्रकरण निराकरण एवं वेतन निर्धारण सत्यापन कार्यवाही किये जाने एवं दुर्ग जिला स्तरीय/तहसील स्तरीय अन्य कार्यालयों में पदस्थ हितबद्व कर्मचारियों के वेतन निर्धारण सेवा सत्यापन हेतु कैंप लगाये जाने एवं कायवाही से शासन के निर्देशानुसार संध को अवगत कराये जाने सादर सविनय अनुरोध है।
भवदीय, भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छ0ग0प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध














