ब्रेकिंग
1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में ‘संस्कृति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य’ विषय पर होगी सर्व समाज संगठन की संगोष्ठी

भिलाई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ, भिलाई-दुर्ग द्वारा रविवार 28 जून 2026 को ‘संस्कृति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे भिलाई निवास स्थित कॉफी हाउस, भिलाई में आयोजित होगा।

संगोष्ठी की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

संगोष्ठी में डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार, छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर व्याख्यान देंगे। वहीं श्रीमती रूपा साहू, प्रधानाध्यापिका, नवीन प्राथमिक शाला केलाबाड़ी (वार्ड-41), दुर्ग शिक्षा विषय पर अपने विचार रखेंगी। इसके अलावा डॉ. कामता साहू, दंत चिकित्सक, भिलाई-दुर्ग स्वास्थ्य विषय पर मार्गदर्शन देंगे।

आयोजकों ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य समाज में संस्कृति के संरक्षण, शिक्षा के महत्व और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ, भिलाई-दुर्ग ने समाज के प्रबुद्धजनों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगोष्ठी को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button