ब्रेकिंग
महापौर ने विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश कूटरचित हस्ताक्षर से आम मुख्तारनामा एवं जमीन संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर पत्नी के नाम कराई रजिस्ट... सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख की ठगी, मुंबई से दो आरोपी गिरफ्तार पैतृक जमीन हड़पने फर्जी हस्ताक्षर से तैयार किए दस्तावेज, पत्नी के नाम कराई रजिस्ट्री; तीन आरोपी गिरफ... "वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजली महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में निवेश की जांच का दायरा बढ़ा, रायपुर और बिलासपुर के होटल-क्लब रडार पर बैगा पारा में 18.24 लाख रुपये से होगा सड़क का डामरीकरण, लोक कर्म प्रभारी ने किया निरीक्षण, जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, अब तक 7,351 किसानों से 26,231.96 मीट्रिक टन ध... शहर के आखिरी छोर तक पहुंचेगी रोशनी, स्ट्रीट लाइट संधारण के लिए नई एजेंसी को कार्यादेश जारी अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं को दी अहम सलाह, ‘घर के अंदर की बातें बाहर न करें’

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, जनसंपर्क और एकजुटता का संदेश दिया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी और संगठन की आंतरिक बातें सार्वजनिक मंचों या अन्य स्थानों पर चर्चा का विषय नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती अनुशासन और आपसी विश्वास से ही बनी रहती है, इसलिए हर कार्यकर्ता को इसकी मर्यादा का पालन करना चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और आम लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को तीन महत्वपूर्ण संदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के “मस्तिष्क में बर्फ की फैक्ट्री” होनी चाहिए, ताकि हर परिस्थिति में वह शांत और संयमित रहे। “वाणी में शक्कर की फैक्ट्री” का अर्थ है कि लोगों से हमेशा मधुर और सकारात्मक व्यवहार किया जाए। वहीं “पैरों में चक्र” होने का मतलब है कि कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहकर गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने संगठन के प्रति समर्पण और आपसी समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बड़े संगठन में मतभेद स्वाभाविक होते हैं, लेकिन संगठन और राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए।

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुशासन भाजपा की पहचान है और संगठन की छवि मजबूत बनाए रखने के लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button