ब्रेकिंग
कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में नकली GOLD FLAKE सिगरेट का भंडाफोड़, 18 हजार सिगरेट जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित एक दुकान से ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड की नकली सिगरेट बेचने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 18,000 नकली सिगरेट और संबंधित पैकेजिंग सामग्री बरामद की है, जिसकी कुल कीमत करीब 2.07 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह Private Eye Intellectual Property Right Solutions में फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्यरत है और ITC Limited के उत्पादों की नकल करने तथा उनका अवैध विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत है।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में जांच की। मौके पर GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम और पैकेजिंग से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पाद पाए गए। प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 440/2026 के तहत BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

18 हजार नकली सिगरेट बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित कुल 18,000 सिगरेट बरामद की गईं। इनमें 12,000 सिगरेट की कीमत 1.38 लाख रुपये और 6,000 सिगरेट की कीमत 69 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह जब्त सामग्री की कुल कीमत 2,07,000 रुपये है।

पुलिस के अनुसार, जब्त उत्पादों के पैकेट पर MRP 115 रुपये और QR नंबर 8901725176518 अंकित पाया गया। आरोपियों पर आरोप है कि वे निजी आर्थिक लाभ के लिए वास्तविक उत्पाद के समान नाम, पैकेजिंग और पहचान वाले नकली सिगरेट उत्पादों को बेच रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. विशाल जसवानी (36 वर्ष), निवासी गुरुनानक नगर, सत्यम बेकरी गली, दुर्ग।
  2. निखिल सिहानी (29 वर्ष), निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी ब्रांड के नकली या संदिग्ध उत्पादों की बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने उपभोक्ताओं से भी खरीदारी के दौरान उत्पाद की पैकेजिंग और प्रामाणिकता की जांच करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button