ब्रेकिंग
हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क... झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल
छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

पत्थलगांव/जशपुर | जशपुर जिले की पत्रकारिता का एक मजबूत स्तंभ आज ढह गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और पत्थलगांव के श्री रमेश शर्मा जी का आज प्रातः 05 बजे देवलोकगमन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पिछले लगभग 5 दशकों से वे निष्पक्षता, जनसरोकार और निर्भीक लेखनी के पर्याय थे। सत्ता से सवाल करना हो या आम जनता की पीड़ा को मंच देना, शर्मा जी हमेशा सबसे आगे रहे। अस्वस्थता के बावजूद अंतिम समय तक उनकी कलम रुकी नहीं। समाज की हर छोटी-बड़ी समस्या पर उनकी पैनी नजर रहती थी।

उनका जाना सिर्फ एक पत्रकार का जाना नहीं है, बल्कि जशपुर की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके लेखों ने कई आंदोलनों को दिशा दी और कई बेबस लोगों को न्याय दिलाया।

पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

ॐ शांति शांति शांति💐🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button