ब्रेकिंग
मुंगेली में रेडक्रॉस की जनसेवा गतिविधियों को मिलेगी नई गति उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवाओं से किया संवाद “हम सभी का मानवीय जीवन मानव सेवा के लिए होना चा... रंगोली के रंगों में सजा ‘विकसित भारत का सपना’, जिलेभर के कॉलेजों में विद्यार्थियों ने दिखाई कला जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं आमजन की समस्याएं सच दबाने की साजिश के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश: एबीपीएसएस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन 1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक...
छत्तीसगढ़बालोद

रंगोली के रंगों में सजा ‘विकसित भारत का सपना’, जिलेभर के कॉलेजों में विद्यार्थियों ने दिखाई कला

बालोद, 29 सितंबर 2026। ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत बालोद जिले के शासकीय महाविद्यालयों में आयोजित भव्य रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और ‘विकसित भारत का सपना’ थीम पर आकर्षक कलाकृतियां उकेरीं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के संदेश को रंगोली के जरिए प्रस्तुत किया।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को रचनात्मक मंच देना रहा।

बालोद के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यश कुमार ने प्रथम, कंचन तारम ने द्वितीय तथा दुर्गेश्वरी एवं दीपा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय में दिव्या प्रथम, तान्या द्वितीय और यामिनी साहू तृतीय रहीं।

इसी तरह दल्लीराजहरा, गुंडरदेही, गुरूर, डौंडीलोहारा, डौंडी, अर्जुन्दा, बासीन, मंगचुआ, अरमरीकला तथा अन्य नवीन शासकीय महाविद्यालयों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न महाविद्यालयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन आगामी जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विजेता विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button