ब्रेकिंग
कुत्ता खरीदने के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने की मां की हत्या, पत्नी पर भी किया हमला मोबाइल पर बात करते वक्त फिसली छात्रा, रुद्री नहर में गिरी; दो युवकों ने बचाई जान दुर्ग में 25 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप, 103 पदों पर होगी भर्ती -बाजार व राजस्व प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ किया गंजमण्डी व्यवसायिक परिसर का औच... लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार चालक ने दो खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने दर्ज किया मामला दुर्ग केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत, कई दिनों से था बीमार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 अप्रैल को - निजी क्षेत्र के 103 पदों पर होगी भर्ती स्वास्थ विभाग में 38 विज्ञापित पदों के लिए सूची जारी - 26 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रित सेल्फ एम्प्लोएड टोईलर में प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक आमंत्रित हरियाली बढ़ाने और जल संरक्षण के लिए सभी विभाग प्रमुखों को दिए निर्देश
बिलासपुर

फेसबुक लाइव पर दर्दनाक घटना: महिला ने छेड़छाड़ से तंग आकर दी जान

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगा कर जान दे दी है। फांसी लगाने से पहले महिला ने फेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों का नाम लिखा है। पोस्ट में महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैग्नेटो मॉल के बाजू में सांई दरबार के बाजू वाली गली में प्रियंका सिंह रहती थी। मृतिका के पति रेलवे कर्मी है। महिला ने फेसबुक पर लाइव कर फांसी लगा ली। फेसबुक में महिला ने कई लोगों का नाम भी लिया है। किसी ने जब पोस्ट देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस महिला प्रियंका सिंह के घर पहुंची तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी। तभी महिला का रेलवे कर्मी पति ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा। पुलिस वालों को उसने देखकर थोड़ा रुकने का इशारा किया और दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था।

बताया जा रहा है कि महिला ने जब फांसी लगाई तब महिला की 20 वर्षीया बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस दरवाजा खटखटा रही थी तब महिला की बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिस कर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसकी मौत की घोषणा डॉक्टरों ने की।

मौत से पहले प्रियंका सिंह ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं। मेरे मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग, नागू राव, मेरे पड़ोसी डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, बिलासपुर निवासी सांई दरबार, अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा, विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी सभी है। इन सभी की छेड़खानी और गुंडागर्दी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।

मृतिका ने बताया कि पप्पू यादव उनसे लगातार 4 सालों से छेड़छाड़ कर रहा है। जिसके चलते पिछले 3 साल से वह सो नहीं पाई है। पप्पू यादव की हरकत में बाकी सभी लोग साथ देते हैं। यह सभी नागू राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतार कर उसे अश्लील इशारे करते है। महिला के अनुसार पिछले 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर प्रियंका सिंह को उनकी बेटियों समेत घर पर जला देने की कोशिश की थी। प्रियंका सिंह का कहना है कि पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button