ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

विधायक गजेंद्र यादव की बड़ी उपलब्धि: जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति मिली

दुर्ग। दुर्ग शहर अंतर्गत जर्जर हो चुके शासकीय स्कूलों का मरम्मत किया जायेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में जर्जर भवन बाधा न बने इसे देखते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने शासन से 4 स्कूलों के भवन मरम्मत कराने 50₹ लाख की स्वीकृति कराये है। कार्य पूर्ण हो जाने पर पढ़ाई के अच्छी जगह मिल पायेगी।

विभिन्न आयोजनों में स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने विधायक गजेंद्र यादव ने स्कूल परिसर में जर्जर हो चुके भवनो पर ध्यान आकृष्ट कराये थे। इसके कारण बच्चों की बैठक व्यवस्था प्रभावित होने की जानकारी स्कूल प्रबंधन द्वारा दिए थे। शिक्षकों ने बताया की दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय स्कूलों के भवनो के दिवार एवं छत अत्यंत जर्जर हो चुके है तथा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है जिसे देखते हुए इन भवनो के दीवारों एवं छतो के मरम्मत अति आवश्यक है।

विद्यार्थियों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए इसे लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने तत्काल प्रस्ताव तैयार कराये और शासन भवन मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृति प्रदान कराये है। मरमत कार्य हो जाने के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई की लिए पर्याप्त कक्ष मिल सकेगा।

इन स्कूलों के भवन होंगे मरम्मत
शहर विधायक गजेंद्र यादव द्वारा विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा हेतु स्कूल भवन के मरम्मत कराने राशि स्वीकृत कराये है इसमें चंद्रशेखर आजाद उच्च. मा. स्कूल पंचशील नगर, पूर्व माध्यमिक कन्याशाला पंचशील नगर, पूर्व माध्यमिक शाला कातुलबोर्ड, पूर्व माध्यमिक शाला गयानगर शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button